तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित, कहा युवा ऊर्जा के साथ राज्य बढ़े आगे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा के साथ राज्य आगे बढ़े।

सोमवार सुबह विधानसभा सचिवालय में विशेष सत्र की शुरुआत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सबसे पहले राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। रम्माण कला पर राष्ट्रपति ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह और विधायकों के अलावा दर्शक दीर्घा में सभी पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान व पूर्व सांसद भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष, सीएम धामी और राज्यपाल के स्वागत भाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना संबोधन दिया। कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जंयती के ऐतिहासिक अवसर पर लोकतंत्र के इस मंदिर में आप सबके बीच आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस–एसडीआरएफ की तेज व साहसिक रेस्क्यू कार्यवाही, गहरी खाई से 15 लोगों का किया सफल रेस्क्यू 

 

उन्होंने विधानसभा के पूर्व व वर्तमान सदस्यों और राज्य के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान यहां के जनमानस की आकांक्षा और बेहतर विकास की दृष्टि से वर्ष 2000 के नवंबर माह में इस राज्य की स्थापना की गई थी। 25 वर्षों में उत्तराखंड के लोगों ने विकास के लक्ष्य हासिल किए। पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की।विकास के प्रयास के बल पर राज्य ने ह्यूमैन डेवलपमेंट के कई मानकों में सुधार किया। खुशाी है कि राज्य में साक्षरता बढ़ी। महिलाओं की शिक्षा में विस्तार हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में प्रयास किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की मैं विशेष सराहना करती हूं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: addressed the special session of the Legislative Assembly dehradun news President Draupadi Murmu President Draupadi Murmu arrived in Uttarakhand said the state should move forward with the energy of youth. Uttarakhand News three-day visit who arrived in Uttarakhand on a three-day visit उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखण्ड न्यूज तीन दिवसीय दौरा देहरादून न्यूज विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल ने ड्यूटी प्वाइंटों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों को भोजन वितरण कर बढ़ाया मनोबल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। माननीय राष्ट्रपति महोदया भारत गणराज्य के जनपद नैनीताल भ्रमण के अवसर पर सुरक्षा दृष्टि से जनपद नैनीताल में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा आज शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कबाड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से दुकान में मौजूद एक ब्यक्ति की जलने से हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता ऋषिकेश। यहां सोमवार (आज)तड़के हीरा लाल मार्ग पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में मौजूद एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर नमामि गंगे घाट पर योगाभ्यास से गूंजा हरिद्वार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   आयुष विभाग ने मनाई रजत जयंती — चंडीघाट से ब्लॉकों तक योग की बयार 250 से अधिक प्रतिभागियों संग नमामि गंगे घाट पर हुआ भव्य योग सत्र,    हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज नमामि गंगे घाट, चंडीघाट पर […]

Read More