साइबर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस की टीम हल्द्वानी वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से तीन युवको को गिरफ्तार कर ले गईं दिल्ली

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। साइबर ठगी के एक मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने हल्द्वानी पहुंच वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से शक के आधार पर तीन युवकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेते हुए तीनों से घंटों पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके दिल्ली ले गई। तीनों युवकों पर ठगी के एक मामले में लाखों के लेनदेन का आरोप है।

 

एसओ वनभूलपुरा सुशील जोशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम हल्द्वानी पहुंची थी। लोकल पुलिस को पहले ही टीम ने जानकारी दे दी थी। जिसके बाद यहां की पुलिस ने भी मामले में उनका सहयोग किया। टीम ने पहले वनभूलपुरा निवासी मोहम्मद शादाब अंसारी, अनस अंसारी और मोहम्मद दानिश की लोकेशन खंगाली। इसके बाद तीनों को हिरासत में लिया और थाने लाए। जहां उनसे एक से सवा घंटा पूछताछ की गई। उनके दस्तावेजों और बैंक डिटेल समेत खातों की जांच की गई।तीनों आरोपियों पर दिल्ली में इसी साल हुए एक साइबर ठगी के मामले में शामिल होने का आरोप है। पूछताछ में दिल्ली पुलिस को आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच में पाया गया कि तीनों के खातों से लाखों के ट्रांजेक्शन हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cyber ​​fraud case Delhi Police arrested them and took them to Delhi Delhi Police team Haldwani news Haldwani Vanbhulpura police station area In a cyber fraud case the Delhi Police team arrested three youths from Haldwani Vanbhulpura police station area and took them to Delhi three youths arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीन युवको को गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गईं दिल्ली साइबर ठगी मामला हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी वनभूलपुरा थाना क्षेत्र

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More