एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश में “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” में मिली बड़ी सफलता 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
एसओजी और लालकुआं की संयुक्त टीम ने 210 नशीले इंजेक्शन एवं रामनगर पुलिस टीम ने 44.26 किलोग्राम गांजे के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तस्करी में लिप्त 02 वाहन सीज
 
नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस — एसएसपी नैनीताल
 
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा घोषित “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी के सख्त आदेश के  एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व गांजा की बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
 
 
क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल व क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार व प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान लालकुआ और रामनगर में निम्न कार्यवाही की गई है।
 
मामला -1
 
कोतवाली लालकुंआ व एसओजी टीम ने 210 नशीले इंजेक्शन के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार
 
पुलिस चैकिंग दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास से  02 अभियुक्तों के कब्जे से 210 नशीले इंजेक्शन बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
105 Buprenorphine Injection
105 AVIL Injection
 
इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कश्यप पुत्र स्व0 ओमकार कश्यप निवासी हरिपुर पूर्णानन्द पो0 अर्जुनपुर थाना हल्द्वानी एवं धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र नन्हे लाल मौर्या निवासी गोल्डन फर्नीचर चौधरी कालौनी मण्डी हल्द्वानी है। दोनों अभियुक्तों के आपराधिक के इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
 
इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह विष्ट, उप निरीक्षक अंजू यादव, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, कांस्टेबल आनन्द पुरी, सन्तोष बिष्ट (एसओजी),  भूपेन्द ज्येष्ठा (एसओजी) सम्मिलित रहे।
 
मामला-2
 
कोतवाली रामनगर में भारी मात्रा में गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार कैंटर सीज
 
पुलिस टीम द्वारा चौधरी ढाबे से लगभग 500 मीटर आगे मालधन रोड पर चेकिंग के दौरान UK 04 CA 8489 नंबर के कैन्टर वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 03 कट्टों में भरा कुल 44.26 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹2,25,000/- है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त से नशे की सप्लाई नेटवर्क संबंधी विस्तृत पूछताछ जारी है।
 
इस दौरान अभियुक्त किशन चन्द्र जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल (उम्र 44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
 
अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील धानिक, उप निरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल विनीत चौहान, प्रयाग कुमार एवं कविन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Drug Free Devbhoomi Campaign" "Drug Free Devbhoomi Campaign" got a big success "ड्रग फ्री देवभूमि अभियान" nainital news police got a big success in arresting the accused Strict instructions of SSP Nainital Manjunath TC Under the strict instructions of SSP Nainital Manjunath TC uttarakhand news अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More