एसएसपी नैनीताल ने ड्यूटी प्वाइंटों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों को भोजन वितरण कर बढ़ाया मनोबल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। माननीय राष्ट्रपति महोदया भारत गणराज्य के जनपद नैनीताल भ्रमण के अवसर पर सुरक्षा दृष्टि से जनपद नैनीताल में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा आज शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
 
एसएसपी नैनीताल स्वयं अपने साथ भोजन पैकेट लेकर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे और उन्हें भोजन वितरण किया। उन्होंने चौकसी व अनुशासन के साथ ड्यूटी निभा रहे जवानों की सराहना की तथा बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
 
ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस मुखिया को अचानक पहुंचते देख जवानों के चेहरे पर खुशी और गर्व देखने को मिला। इस दौरान एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने सभी कर्मियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं, चुनौतियों और सुझावों को जाना। वहीं शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों, नैनीताल बैंक तिराहा, नरीमन तिराहा, तिकोनिया चौराहा, बीरशिवा तिराहा एवं आर्मी हेलीपैड पर तैनात पुलिस बल ने सतर्कता के साथ प्रभावी गश्त व जांच जारी रखी।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: boosted the morale of the police personnel deployed on duty by distributing food Haldwani news nainital news SSP nainital SSP Nainital boosted the morale of the police personnel deployed on duty by distributing food during a surprise inspection of duty points surprise inspection of duty points uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल ड्यूटी प्वाइंटों का आकस्मिक निरीक्षण ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को भोजन वितरण कर बढ़ाया मनोबल नैनीताल न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More