डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। घटना के बाद  चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
शुक्रवार शाम को सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर अपने साले काका निवासी ग्राम अनेकी हरिद्वार के साथ बाइक पर अनेकी गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों तेलपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों की मौत हो गई। 
 
सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बुग्गावाला ने एंबुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया मृतक जीजा-साले हैं। वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news brother-in-law and brother-in-law riding a bike died Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died after being hit by a DCM vehicle DCM vehicle hit a bike haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर दुर्घटना न्यूज बाइक सवार जीजा साले की मौत हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More