तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित, कहा युवा ऊर्जा के साथ राज्य बढ़े आगे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा के साथ राज्य आगे बढ़े।

सोमवार सुबह विधानसभा सचिवालय में विशेष सत्र की शुरुआत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सबसे पहले राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। रम्माण कला पर राष्ट्रपति ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह और विधायकों के अलावा दर्शक दीर्घा में सभी पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान व पूर्व सांसद भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष, सीएम धामी और राज्यपाल के स्वागत भाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना संबोधन दिया। कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जंयती के ऐतिहासिक अवसर पर लोकतंत्र के इस मंदिर में आप सबके बीच आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

 

उन्होंने विधानसभा के पूर्व व वर्तमान सदस्यों और राज्य के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान यहां के जनमानस की आकांक्षा और बेहतर विकास की दृष्टि से वर्ष 2000 के नवंबर माह में इस राज्य की स्थापना की गई थी। 25 वर्षों में उत्तराखंड के लोगों ने विकास के लक्ष्य हासिल किए। पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की।विकास के प्रयास के बल पर राज्य ने ह्यूमैन डेवलपमेंट के कई मानकों में सुधार किया। खुशाी है कि राज्य में साक्षरता बढ़ी। महिलाओं की शिक्षा में विस्तार हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में प्रयास किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की मैं विशेष सराहना करती हूं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: addressed the special session of the Legislative Assembly dehradun news President Draupadi Murmu President Draupadi Murmu arrived in Uttarakhand said the state should move forward with the energy of youth. Uttarakhand News three-day visit who arrived in Uttarakhand on a three-day visit उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखण्ड न्यूज तीन दिवसीय दौरा देहरादून न्यूज विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

More Stories

उत्तराखण्ड

लाइव वीडियो के दौरान कार के डिवाइडर से टकराने पर यूट्यूबर घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाते हुए अपनी कार फॉर्च्यूनर को 200 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पत्नी और बेटे की हत्या के बाद शव कमरे में बंद कर फरार हुआ युवक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग।तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी और नौ वर्षीय बेटे की हत्या कर उनके शव कमरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी दीपक बहादुर अपनी 34 वर्षीय पत्नी कमला शाही और नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ तिलवाड़ा सुमाड़ी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब राज्य के इन पीसीएस अधिकारीयों को मिला आईएएस में प्रमोशन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में PCS से IAS में पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लंबे इंतजार के बाद बंसीलाल राणा को IAS कैडर में शामिल कर दिया गया है। यह पदोन्नति […]

Read More