प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड में तीर्थ स्थलों के दर्शन-पूजन के साथ ही 4,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और वहां दर्शन-पूजन तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी 12 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिथौरागढ़ जिले के ज्योलिंगकांग पहुंचेंगे, जहां वह पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन करेंगे और वहां पवित्र आदि कैलास की पूजा करेंगे। साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी देखेंगे। वह सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे मोदी अल्मोड़ा जिले में 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर पहुंचेंगे, जहां वह जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। जागेश्वर धाम में लगभग 224 मंदिर शामिल हैं। वहां से प्रधानमंत्री दोपहर करीब 230 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वह ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाना है, उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल, नौ जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित तीन सड़कें, अल्मोड़ा पेटशाल-पनुवानौला-दन्या (एनएच 309बी) और टनकपुर-चल्थी (एनएच 125) पर दो सड़कों का उन्नयन, पेयजल की तीन परियोजनाएं, 132 केवी पिथौरागढ़-लोहाघाट (चम्पावत) पावर ट्रांसमिशन लाइन, उत्तराखंड में 39 पुल और देहरादून में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की इमारत विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस दौरे में शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं में 21,398 पॉली हाउस के निर्माण की योजना, सेब के सघन बगीचों की खेती के लिए एक योजना, एनएच सड़क उन्नयन के लिए पांच परियोजनाएं, राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और मजबूती के लिए पुलों का निर्माण, देहरादून में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का उन्नयन, नैनीताल स्थित बलियानाला में भूस्खलन की रोकथाम के लिए कदम और आग, स्वास्थ्य और वन से संबंधित अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार, राज्य भर के 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों में छात्रावास और कंप्यूटर लैब का विकास, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में 100 बिस्तरों वाला उप जिला अस्पताल, चम्पावत में 50 बिस्तरों वाला अस्पताल ब्लॉक, हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम, नैनीताल में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, रुद्रपुर में वेलोड्रोम स्टेडियम, जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा), हाटकालिका (पिथौरागढ़) और नैना देवी (नैनीताल) मंदिरों सहित मंदिरों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना, हल्द्वानी में पेयजल की व्यवस्था के लिए परियोजनाएं और ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में 33/11 केवी उपकेंद्र का निर्माण का कार्य शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 200 crore along with visiting pilgrimage sites in Uttarakhand tomorrow PM Modi Prime Minister Modi will inaugurate and lay the foundation stone of development projects worth Rs 4 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More