प्रोफेसर डॉ आदित्य भूषण पंत डीएससी की उपाधि से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सोमवार 6 दिसम्बर को उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में देश के तीन नामचीन लोगों को D Sc की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ आदित्य भूषण पंत के अलावा AAIMS दिल्ली के नेत्र सर्जन पद्मश्री डॉ जे एस तितियाल तथा मधुमेह विशेषज्ञ डॉ जे के शर्मा को राज्यपाल द्वारा मानद उपाधि दी गयी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह, उत्तराखण्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ हेम चन्द्रा, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सुनील जोशी आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

बताते चलें कि प्रोफेसर डॉ आदित्य भूषण पंत की प्रारंभिक शिक्षा ऋषिकेश में हुई। इसके बाद इन्होंने आई आई टी रुड़की के बायोटेक्नोलॉजी विभाग से पी एचडी की उपाधि प्राप्त की। 30 वर्ष पहले डॉ पंत ने लखनऊ के केंद्रीय औषधि विज्ञान अनुसन्धान संस्थान ( CDRI ) से रिसर्च प्रारम्भ करके कई पदों पर रहकर काम किया। वर्तमान में डॉ पंत लखनऊ के विष विज्ञान अनुसन्धान संस्थान ( IITR ) में वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। जिनके मार्गदर्शन में अनेकों लोग बायोटेक्नोलॉजी में P hD कर चुके हैं। डॉ पंत द्वारा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स, गर्भावस्था के दौरान होने वाली मष्तिष्क की बीमारियों और कई जटिल रोगों पर अनुसन्धान किया गया। कोविड की जीनोम मैपिंग में भी इनका कार्य महत्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी ऑफ sao paulo, ब्राजील के साथ इन्होंने स्क्लेरोसिस जैसी जटिल बीमारी पर उल्लेखनीय कार्य किया है। डॉ पंत को विज्ञान रत्न सम्मान 2010, शकुंतला अमीर चंद पुरुस्कार 2007, नेशनल बायोसाइंस अवार्ड 2012, के टी शेट्टी मेमोरियल न्यूरोसाइंस अवार्ड 2018, STOX गोल्ड मैडल जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार  मिले हैं। प्रोफेसर डॉ आदित्य भूषण पंत के पूर्वज अल्मोड़ा के खूंट से टिहरी चले गए थे इनके पिताजी ऋषिकेश में सरकारी सेवा में रहे। प्रोफेसर डॉ पन्त के बड़े भाई पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ आशुतोष पंत वर्तमान में उधमसिंहनगर में जिला आयुर्वेद अधिकारी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More