भाजपा की काशीपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में होगी कार्यक्रमों की समीक्षा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक काशीपुर में आयोजित होने जा रही है। जिसमें वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में 28 एवं 29 दिसंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है। काशीपुर के गौतमी हाइट में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में पहले दिन 28 दिसंबर को सांय 4 बजे से सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। इसके उपरांत 29 दिसंबर को प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी सह प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक की बैठक होगी। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा, श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी की जयंती 25 दिसंबर पर आयोजित सुशासन दिवस, 26 दिसंबर के वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ विस्तारक योजना एवं मोर्चों की गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर समीक्षा होगी। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रूपरेखा पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी देंगे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Programs will be reviewed in BJP's two-day meeting held in Kashipur Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More