दरवाजे पर कूड़ा डालने का विरोध करना गृह स्वामी को पड़ा महंगा, आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। यहां कोतवाली अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में घर के दरवाजे पर कूड़ा डालने का विरोध करना गृह स्वामी को महंगा पड़ गया। ग्राम निवासी दबंग ने साथियों के साथ मिलकर गृह स्वामी तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी दी। घायल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में ग्राम सैंजना निवासी नंद किशोर ने बताया कि विगत 2 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाले दबंग विजय यादव ने उसके घर के सामने कूड़ा कचरा डाल दिया। पीड़ित के अनुसार जब उसने दरवाजे पर कूड़ा कचरा डालने का विरोध किया तो आरोपी विजय ने अपने गैंग के साथी मानवेंद्र, अयोध्या, सोनू, कमलेंद्र एवं भवन को मौके पर बुलाकर पीड़ित तथा उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भविष्य में भी कूड़ा डालने की चेतावनी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी विजय अपराधिक प्रवृत्ति का है तथा हत्या व लूट के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे चल रहे हैं। नंद किशोर ने भविष्य में विजय तथा उसके गिरोह के साथियों से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kichcha news Protesting against dumping garbage at the door proved costly for the home owner the accused threatened to beat him up and kill him US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More