कुमाऊं कमिश्नर का जनता दरबार ! मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा है कि सभी लोग निजी भूमि खरीदने के पश्चात यथा शीघ्र भूमि का दाखिल खारिज व चाहरदीवारी कराए। इससे भूमि सुरक्षित रहेगी साथ ही अनावश्यक भूमि सम्बन्धी विवाद से बचा जा सकेगा। आयुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारी को पूर्व में सर्वे का कार्य कर रहे निजी अमीनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों और फरियादियों को आमने सामने सुनकर समस्याओं का निस्तारण किया। आयुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारी को पूर्व में सर्वे का कार्य कर रहे निजी अमीनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता दरबार में बाजपुर के कैलाखेड़ा से आये नंदाबल्लभ पाठक ने बताया कि दलजीत सिंह से उन्होंने दिसम्बर, 2022 में 13 एकड़ जमीन क्रय का सौदा किया था। सौदे के अनुसार 05 लाख रुपये का बयाना दिया गया था व शेष धनराशि 16 जनवरी 2023 से पूर्व पटवारी से भूमि की पैमाइश कराने के बाद दी जानी थी। किंतु तय सीमा में पटवारी से भूमि की पैमाइश नहीं कराई जाने के कारण अब वह भूमि खरीदने नहीं चाहते। आयुक्त ने समस्या का समाधान किया जिस पर दलजीत सिंह पीड़ित को उनके बयाने के 05 लाख रुपये वापिस देने के लिए तैयार हो गए। कहा कि एक सप्ताह के भीतर धनराशि वापिस कर दी जायेगी। मेरठ से आई अर्चना सिंह ने बताया कि उनके काशीपुर के फ्लैट को 2019 में उनके पति द्वारा उनकी फेक आईडी से किसी अन्य के नाम पर सर्वप्रथम पावर ऑफ अटॉर्नी की गई। उसके पश्चात उक्त फ्लैट को विक्रय किया गया ततपश्चात पुनः पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम की गई। विक्रय व पावर ऑफ अटॉर्नी में जो साक्ष्य, हस्ताक्षर, फ़ोटो लगाए गए वे सब नकली है। उन्होंने किसी को भी अपना फ्लैट नहीं दिया न ही पावर ऑफ अटॉर्नी की है। इस सम्बंध में आयुक्त ने मौके पर उपस्थित सब रजिस्ट्रार व पुलिस उपाधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सरगाखेत निवासी पीताम्बर दत्त जोशी ने बताया कि उनका सरगाखेत के पास होटल है जिसे उन्होंने 06 वर्ष पूर्व विकास शर्मा नाम के व्यक्ति को संचालन के लिए दिया था। अब वे स्वयं अपना होटल चलाना चाहते है किंतु विकास शर्मा द्वारा उन्हें होटल खाली करके वापिस नहीं किया जा रहा है जिस सम्बन्ध में आयुक्त ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि सम्बन्धी विवाद के साथ ही घरेलू विवाद भी काफी संख्या में आये। जिनका आयुक्त ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी व फरियादी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Public court of kumaon commissioner Public court of Kumaon Commissioner! On-the-spot problem solving Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More