“आओं अपने गांव से जुड़े” अभियान में एसबीआई से सेवानिवृत्त रघुनाथ सिंह रावत देंगे माता-पिता की स्मृति में सरमोली के तीन होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
मुनस्यारी। यहां “आओं अपने गांव से जुड़े” अभियान के तहत विकासखंड मुनस्यारी के विभिन्न विद्यालयों में वन टाइम छात्रवृत्ति शुरू की जा रही है। जिसके क्रम में  भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सरमोली के शंखधूरा निवासी रघुनाथ सिंह रावत ने अपने स्वर्गीय माता बेलमती देवी रावत तथा पिता गोबिंद सिंह रावत की स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरमोली के तीन होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति देने की आज घोषणा की। जिन्हें इस शिक्षा सत्र से छात्रवृत्ति की धनराशि दी जाएगी। विद्यालय की टॉपर सपना, सिमरन और मोहित को इस वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए चुन लिया गया है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरमोली को छात्रवृत्ति के लिए उनके द्वारा चुना गया है। इस विद्यालय में शिक्षा सत्र 2023- 24 में हुई वार्षिक परीक्षा में कक्षा 5 की सपना ने 750 में से 606 अंक लाकर विद्यालय को टॉप किया है। तो कक्षा 5 की सिमरन ने 750 में से 599 तथा कक्षा चार के मोहित ने 750 में से 574 अंक लाकर इस छात्रवृत्ति योजना में अपना नाम शामिल कर लिया है। रघुनाथ सिंह रावत ने बताया कि अभियान से जुड़कर उन्हें अपार खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के नाम से अपने पैतृक गांव में इस छात्रवृत्ति को शुरू करना उनके लिए एक सुनहरा अवसर है। हर व्यक्ति अगर अपने गांव के विद्यालय तथा विद्यार्थियों के बारे में विचार करें तो एक दिन पूरा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में एक रोल मॉडल बन जाएगा। अभियान के संचालक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि मुनस्यारी तथा यहां से बाहर रहने वाले सक्षम लोगों को इस अभियान के साथ जुड़कर अपने गांव और अपनी माटी से प्रेम करने का अनूठा अवसर प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अगर अपने गांव के बारे में इस तरह से विचार करे तो एक दिन सभी गांव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है। उन्होंने इस क्षेत्र के सक्षम लोगों से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Come join your village" campaign munsyari news Raghunath Singh Rawat retired from SBI Uttrakhand news will give scholarship to three promising students of Sarmoli in the memory of his parents in the "Come join your village" campaign

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More