बरसात ने मचाई तबाही, सरयू का उफान बहा ले गया कपकोट का एएनएम सेंटर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कपकोट। उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट में विनाशकारी बरसात ने तबाही मचा कर रख दी है । बरसात से सरयू नदी उफान पर चढ़ गई और कपकोट का एएनएम सेंटर बहा कर ले गई। कपकोट विधायक और एसडीएम नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे। मलुवे में कई जगह बाइक भी दब गई हैं।


मौसम विभाग की 28 और 29 जून को ऑरेंज अलर्ट की भविष्यवाणी बागेश्वर जिले के कपकोट में सटीक साबित हुई। यहां मंगलवार रात से बुधवार सवेरे तक अत्यधिक 212 एमएम बारिश होने से सरयू नदी उफान पर चढ़ गई। नदी के तेज वेग में नदी किनारे बना एएनएम सेंटर बह गया। बारिश के पानी से पहाड़ों में भूस्खलन और जगह जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग भी श्रतिग्रस्त हो गए। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया और एसडीएम पारितोष वर्मा ने तत्काल मौके का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की टीमों को हाई अलर्ट पर रखते हुए मौके पर भेज दिया गया है। टूटी सड़कों को खोलने के लिए दोनों तरफ से जेसीबी मशीन लगा दी गई है। संपर्क मार्गों का रखरखाव करने वाले विभागों को निर्देशित कर सड़क खोलने के निर्देश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। एसडीएम ने सभी खामियों को दूर कर स्थिति सामान्य करने की बात कही है। हादसे में भूस्खलन के कारण बाइक भी मलुवे के नीचे दब गई ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 


क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की लाइन को भी नुकसान हुआ है। वहीं कुछ लोगों के आवासीय घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रही हैं। अभी फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा हैं जिसके बाद वास्तविक स्थिति का और नुकसान का पता चल सकेगा। इधर निरीक्षण में साथ गए सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पत्थर लगने से विधायक को भी हल्की चोट लगी है। हालांकि चोट गंभीर नहीं है। साथ ही एएनम सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अशो फ़ालदा सड़क बह गई है। जगह जगह हुई भारी तबाही का जायजा भी लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 2 दर्जन से अधिक अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

पीड़ितों को दिया जाएगा मुआवजा
उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि मंगलवार से बुधवार सुबह तक यहां पर 212 एमएम बारिश हो चुकी है, और बागेश्वर को लिंक करने वाला पुल भी बंद हो गया है। हमने दोनों ओर से जेसीबी यहां लगा दी है बागेश्वर की तरफ भी और कपकोट की तरफ भी। जल्द ही इस रोड़ को खोल दिया जाएगा, इसके अलावा गांवों के अन्य संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी नुकसान होने की सूचना आई है, उसमें राजस्व की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए उन क्षेत्रों में जा रही हैं, जो मुआवजे के लिए पात्र होंगे उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Kapkot news Rain wreaked havoc Saryu's boom took off Kapkot's ANM Center Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More