जसपुर। जन्मदिन के दिन खाटू श्याम मंदिर ले जाने के बहाने विवाहिता की गोली मारकर हत्या मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए आपराधिक षडयंत्र रचकर हत्या करने और फिर सबूत मिटाने के आरोप में दर्ज रिपोर्ट पर थाना सोजत सिटी जिला पाली राजस्थान पुलिस नामजद आरोपी विशाल और चालक मुन्नू को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर अपने साथ राजस्थान ले गई है।
जानकारी के अनुसार बिजनौर के गांव उदयपुर थाना रेहड़ निवासी यशपाल सिंह ने नौ साल पहले अपनी बेटी वर्षा की शादी जसपुर निवासी विशाल कुमार से की थी। यशपाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 13 जून को वर्षा का जन्म दिन था। इस पर दामाद विशाल कार बुक कर उसे खाटू श्याम मंदिर घुमाने ले गया। 17 जून को विशाल घर लौटा और कहने लगा कि वर्षा राजस्थान में गायब हो गई। वर्षा से कोई संपर्क नहीं होने और मोबाइल भी बंद आने से परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। उधर, राजस्थान पुलिस ने एक मृतका की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिस पर परिजनों ने उसकी पहचान की। सोजत सिटी थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि 19 जून को वर्षा का शव थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था। महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। वर्षा के भाई हिमांशु कुमार की तहरीर पर पति विशाल, सास रजनी देवी, देवर अभिषेक, देवरानी अंजली निवासीगण जसपुर और कार चालक मन्नू निवासी गांव मडुआखेड़ा जसपुर के खिलाफ हत्या, आपराधिक षडयंत्र और साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात राजस्थान पुलिस ने जसपुर पहुंचकर विशाल और मन्नू को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ राजस्थान ले गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]