रामनगर हत्याकांड! एसएसपी ने महिला दरोगा सहित ढेला पुलिस चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर में गोली मारकर युवक की हत्या मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने शव कोतवाली के बाहर रखकर प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने दो दरोगाओ को लाइन हाजिर किया है।

बताते चलें कि रविवार की सुबह रामनगर में ग्राम लूटाबड़ निवासी पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने युवक का शव कोतवाली के बाहर रखकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना के बाद कोतवाली के बाहर भारी मात्रा में तैनात पुलिस बल व अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल राजहंस भी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ माह पूर्व मृतक की बहन के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट करने के साथ ही उसका हाथ तोड़ दिया गया था। जिस संबंध में पुलिस को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस की लापरवाही के चलते आज यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह ने बताया कि मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने रामनगर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा मनीषा सिंह एवं ढेला पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र राणा को लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि इस हत्याकांड का पुलिस शीघ्र खुलासा करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: put the line in charge of the Dhela police outpost Ramnagar massacre! The SSP along with the female sub-inspector ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More