रामनगर पुलिस ने गैंगस्टर व मारपीट मामले में पांच युवकों को पांच तमंचों व पांच जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर व मारपीट मामले में पांच युवकों को पांच तमंचों व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वांछित गैंगस्टर के साथी भी गिरफ्त में आया है। उसने सोशल मीडिया में भी तमंचे का प्रदर्शन किया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदतन अपराधियों के विरूद्व गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए है। जिसके क्रम में अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पांच मार्च को चन्दन सागर उम्र-21 वर्ष पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर, अंकित उर्फ छोटू उम्र- 19 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह निवासी लूटाबड़ रामनगर। आदित्य सिंह उर्फ मिन्टा उम्र- 19 वर्ष पुत्र राकेश सेनी नि0- ललितपुर हल्दुआ रामनगर, भानु प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की उम्र- 21 वर्ष, पुत्र जसपाल सिंह बिष्ट नि0- पम्पापुरी रामनगर को सावल्दे में ढेला पुल के नीचे से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। चारों के कब्जे से 01-01 अवैध देशी तमंचा मय 01-01 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये तथा उक्त सभी के विरूद्व धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम में कोतवाली रामनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। इनकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा, उपनिरीक्षक जोगा सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, संजय कुमार, जसवीर सिंह, महबूब आलम शामिल थे। इसके अलावा चार अप्रैल को वादी सैफ कुरैशी पुत्र समीम निवासी खताड़ी रामनगर , जिला नैनीताल द्वारा तीन अप्रैल को लक्की कश्यप, रोमी, अनसुमन व अन्य 10-12 लोगों द्वारा लखनपुर में लाठी डण्डों , लोहे की राड व धारदार हथियारों से मारपीट कर गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में धारा 147/148/324/504/506 भादवि बनाम लक्की कश्यप आदि पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक जोगा सिंह द्वारा की जा रही थी। मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक जोगा सिंह व पुलिस टीम द्वारा लगातार मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश के उपरान्त सूचना पर पांच अप्रैल को अभियोग के मुख्य आरोपी लक्की को चोरपानी से लूटाबड़ की ओर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का एक तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस के बरामद हुआ, जिसके विरूद्व धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत भी अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested five youths ramnagar news Ramnagar police arrested five youths with five pistols and five live cartridges in gangster and assault case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More