इन्वेस्टर समिट में पीएम के आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे ।

ज्ञात हो कि 8 दिसंबर को देहरादून के एफआरआई परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष ने एफआरआई स्थित आयोजन स्थल, प्रदर्शनी स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और युवाओं के लिए रोजगार निर्माण को लेकर यह समिट प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है। ऐसे में हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा हौसला बढ़ाने और माग्रदर्शन करने देवभूमि आ रहे हैं। इस हेतु सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन को लेकर राज्यवासियों में सकारात्मक चर्चा का माहौल बनाए। साथ ही ऐसे प्रयास करें जिससे आने वाले हजारों देशी विदेशी डेलीगेटों के सामने राज्य की शानदार तस्वीर उभरे। उन्होंने जानकारी दी कि मोदी जी के उद्घाटन के उपरांत समिट के समापन अवसर 9 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ निरीक्षण के दौरान पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, बीसूका अध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्टुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, अनिल डब्बू मौजूद रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP State President took stock of the venue along with party officials dehradun news Regarding the arrival of PM in the Investor Summit Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More