चार साल बाद लौटा लेकिन हरकते नहीं सुधरी, आते ही शुरू कर दी पत्नी से मारपीट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में पत्नी से मारपीट कर चार साल पूर्व घर से भागा पति, जिसने घर छोड़ने के बाद पत्नी व परिवार से कोई संबंध भी नहीं रखे। अब चार साल बाद बेटी की सगाई पर घर लौटा तो फिर से पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। जिससे तंग आकर पत्नी ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कहा है कि 2018 में उसका पति उससे मारपीट कर भाग गया था। जिसके बाद पति ने उसके साथ कोई संबंध नहीं रखा। यहां तक कि आजीविका चलाने के लिए उसे खर्च भी नहीं दिया गया। दो माह पूर्व अचानक पति बेटी की सगाई पर घर लौट आया। मगर चार साल बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। पति उस पर शक करते हुए फिर से मारपीट कर रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More