पुलिस ने पीटीसी कर्मी की मौत का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। काफलिगैर तहसील के कभड़ा गांव में पीटीसी कर्मी नन्दन सिंह मेहता की मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
कभड़ा गांव में हुए हत्याकांड से ग्रामीण भी सहमे हुए हैं, निर्मम हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश, शव को घसीटकर ले जाना, हत्या के बाद मृतक के पेंट को दूसरी ओर गदेरे के पास झाड़ियों में फैंक देने से स्पष्ट तौर पर नन्दन की हत्या की पुष्टि हो गई थी। वही सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, एसओजी की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जिसके बाद उन्होंने गहनता से मामले के पहलुओं की जानकारी जुटाई। सीओ राणा ने घटनास्थल की बारीकी कर संदिग्धों को चयनित कर लिया।और मामले के संदिग्ध आरोपी से जरूरी जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मामले में झिरौली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने के दस घंटे के भीतर हत्यारोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दाणोंछीना मंदिर के पास से पकड़ा है। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व पीटीसी कर्मचारी नंदन सिंह का शव गांव के गधेरे में खून से सना मिला। मामले में मृतक के बेटे ने गांव के ही पिता व पुत्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के महज दस घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी शेर सिंह पुत्र बीर सिंह उम्र-62 व उसके पुत्र बलवंत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासीगण ग्राम कभड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

पुलिस के अनुसार मृतक नंदन सिंह का हत्यारोपियों के घर पर आना-जाना था। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि हत्यारोपी शेर सिंह के घर पर उसकी (शेर सिंह) विधवा बहन रहती थी। हत्यारोपी शेर सिंह को शक था कि मृतक नंदन सिंह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। 13 जून की रात लगभग 11 बजे नंदन सिंह घर का दरवाजा खटखटाने लगा। दोनों पिता-पुत्र (आरोपी) घर से बाहर आए। घर पर नंदन सिंह को सामने देखकर तैश में आ गए और पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव को पास के गधेरे में फेंक दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह, एएसआई किशन सिंह, जगदीश प्रसाद उमेश पंत व किरन नेगी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news crime news Revealing the death of PTC worker the police arrested the murderer father and son Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More