उधम सिंह की शहादत दिवस पर क्रांतिकारी संगठनों ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र परिवर्तन कामी छात्र संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र तथा भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा उधम सिंह की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी क्रांतिकारी विरासत को याद कर सोमवार (आज) प्रातः कार रोड बिंदुखत्ता में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। 

उधम सिंह तुम जिंदा हो, हम सब के अरमानों में, उधम सिंह को याद करेंगे जुर्म नहीं बर्दाश्त करेंगे, सांप्रदायिकता का एक इलाज खत्म करो पूँजी का राज, सांप्रदायिकता का नाश हो, फासीवाद का नाश हो आदि नारों के साथ सभा की शुरुआत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उधम सिंह उस दौर की पैदाइश थे जिस दौर में अंग्रेजी हुकूमत का डंका बजता था और उस हुकूमत ने मेहनतकश जन समुदाय का जीना दूभर कर रखा था।    लोग भुखमरी, बेरोजगारी, कंगाली, सूदखोरी, लगान व काले गोरे का भेद, जातिगत भेद, सांप्रदायिक उन्माद, शोषण उत्पीड़न से परेशान थे। शहीद उधम सिंह ने देश को आजाद करने के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को उसके देश में जाकर गोली मारी और अपने देश के हजारों निर्दोष लोगों का बदला लिया। उधम सिंह ऐसे क्रांतिकारी थे जो अपने उद्देश्य के प्रति संकल्पबद्ध थे। वह अपना आदर्श भगत सिंह को मानते थे व समाजवाद के समर्थक थे। इन्होंने देश को अंग्रेजों द्वारा फैलाए जा रहे सांप्रदायिक जातिगत वैमनस्यता के खिलाफ अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रखकर कौमी एकता का परिचय दिया। लेकिन आज के दौर में शासक वर्ग अपने हितों की राजनीति के लिए, लोगों को आपस में जातीयआधार पर, धार्मिक आधार पर, क्षेत्रीय आधार पर बांटने का काम कर रहा है। आज समाज में आम जनता की हालत बद से बदतर हो चुकी है महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, कंगाली, भ्रष्टाचार, महिला हिंसा, जातीय हिंसा से लेकर सांप्रदायिक उन्माद चरमोत्कर्ष पर है। आज जरूरत है मेहनतकशों को एकजुट होने की और इस मुनाफे पर टिकी व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होने की और जनता के बीच इन विचारों को ले जाने की तभी सही माइनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सभा में सीमा, पिंकी, शंभू नाथ, पंकज, बाबू भाई, अखिलेश, बिंदु, पुष्पा, मेहरून्निसा, पिंकी, कमला, रीवा, भावना, मनोज, जमुना, सुहानी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Nukkad Sabha on the martyrdom day of Udham Singh Revolutionary organizations organized Revolutionary organizations organized Nukkad Sabha on the martyrdom day of Udham Singh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More