स्कूटी सवार को बचाने के दौरान हाइवे पर पलटी रोडवेज की बस, कई यात्री हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। स्कूटी सवार को बचाने के दौरान हाइवे पर रोडवेज बस का ड्राइवर बैलेंस खो बैठा और बस पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने क्रेन से बस को सीधा करने के बाद बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालते हुए घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस में करीब 57 यात्री सवार थे। कनखल में हाईवे पर होटल गंगेज रिवेरा के पास एक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने ब्रेक लगाए। रफ्तार तेज होने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सूचना मिलते ही एसओ कनखल नितेश शर्मा थाने से उपनिरीक्षक भजराम चौहान व पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ यातायात राकेश रावत और सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू आप्रेशन की जानकारी ली। कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news many passengers injured Roadways bus overturned on highway while saving scooty rider Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More