शुक्रवार से रविवार तीन दिन तक हल्द्वानी में रहेगा रूट डायर्वट, प्रशासन ने किया रूट प्लान जारी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ने से पुलिस और प्रशासन की ओर से सड़को पर अनावश्यक दबाव कम करने हेतु रूट प्लान जारी कर दिया है। शुक्रवार से रविवार तीन दिन तक हल्द्वानी में भी रूट डायर्वजन रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

-शुक्रवार से रविवार तक लागू रहेगा प्लान, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
-नैनीताल में वाहनों का दबाव ज्यादा होने और कैंची धाम में भीड़ बढ़ने की आशंका पर तैयार हुई योजना
-रामपुर रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन शीतल होटल तिराहा से तीन पानी के रास्ते गौला बाईपास वाया नारीमन चौराहा नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा को भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

-बरेली रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन तीनपानी से गौला बाईपास के रास्ते नारीमन होते हुये नैनीताल तथा भीमताल-भवाली से अल्मोड़ा को निकाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

नैनीताल में वाहनों का दबाव होने पर यह रहेगी व्यवस्था
-रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड वाया हनुमान मंदिर होते हुए कालाढुंगी और नैनीताल को भेजे जाएंगे।
-बरेली रोड से आने वाले वाहन मोटाहल्दू/मोतीनगर से होते हुए जयपुर बीसा तिराहा वाया पंचायत घर तिराहा से हनुमान मंदिर होते हुये नैनीताल भेजे जाएंगे।
-टनकपुर, खटीमा, चोरगलिया मार्ग से आने वाले वाहन खेड़ा तिराहा से स्टेडियम मार्ग होते हुए तीनपानी- मोटाहल्दू/मोतीनगर के रास्ते गन्ना सेंटर होते हुए कालाढूंगी व नैनीताल जाएंगे।
-नैनीताल से आने वाले वाहन ज्यूलीकोट-काठगोदाम होते हुये अपने गंतव्यों को भेजे जाएंगे।-नौकुचिया ताल, सात ताल, भीमताल जाने वाले वाहन वाया काठगोदाम-अमृतपुर को आना-जाना करेंगे।
-मुक्तेश्वर, कैंची धाम जाने वाले यात्री वाया ज्यूलीकोट-भवाली मार्ग से भेजे जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Route divert the administration released the route plan Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More