रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लगभग साढ़े चार लाख की अवैध शराब की बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग।  पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा के शुरूआत में ही सभी प्रभारियों को यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व और प्रचलित यात्रा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिये गये थे। परिणामस्वरूप यात्रा के पहले चरण में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 मुकदमे दर्ज कर 71 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावी मुखबिर तन्त्र, सूचना संकलन, रैण्डम चेकिंग करते हुए नशे का कारोबार या अन्य किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी विमल रावत ने अपने सर्किल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ रणनीति बनाते हुए यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले ही यात्रा पड़ावों पर शराब की खेप पहुंचाने वालों पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामलों में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस को शराब बरामदगी में सफलता हासिल हुई है। वाहन संख्या यूके 13 टीए 1477 (आर्टिका कार) को रोकने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को हड़बड़ी में रोककर वाहन को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को चेक किया तो इस वाहन में कुल 32 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस के स्तर से वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया है। वाहन स्वामी एवं वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इनका पता लगाने में जुटी थी कि सूचना मिली कि यही लोग पहले भी एक बार इस क्षेत्र में आये हैं, आवश्यक पूछताछ और शक के आधार पर एक रेस्टोरेन्ट से कुल 25 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस दौरान शराब की रखवाली कर रहा दूसरा व्यक्ति मौके से खिसक लिया, बाद में पता चला कि ये भी अभियुक्त का सागिर्द था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि इनका उद्देश्य प्रचलित केदारनाथ यात्रा पड़ावों तक शराब को भिजवाना था। सबसे बड़ी बात कि बरामद हुई कुल 57 पेटी शराब में 312 बोतल, 312 अद्दे (हाफ), 864 पव्वे (क्वार्टर) बरामद हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
सुन्दर सिंह मिंगवाल पुत्र श्री अवतार सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग।

वॉंछित अभियुक्त:-
प्रहलाद सिंह मिंगवाल पुत्र श्री दरम्यान सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री हाईवे : ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवल्स, बड़ा हादसा टला  

पुलिस टीम का विवरणः-

  1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग देवेन्द्र सिंह असवाल
  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राजबर सिंह राणा
  3. मुख्य आरक्षी अतुल लिंगवाल, कोतवाली सोनप्रयाग
  4. मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग
  5. आरक्षी हर्ष जोशी, कोतवाली सोनप्रयाग
  6. आरक्षी संदीप सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग
  7. महिला आरक्षी अनीता, कोतवाली सोनप्रयाग
  8. होमगार्ड मुलायम सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

इस वर्ष के यात्रा काल में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 47 मुकदमों में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2148 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई कुल शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 13,96,200 है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सरल, सुरक्षित बनाने के साथ ही नशामुक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। आम जनमानस से भी अपील है कि इस प्रकार के अपराध में लगे लोगों की सूचना पुलिस को अवश्य दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police recovered Illegal liquor rudraprayag news Rudraprayag police recovered illegal liquor worth about four and a half lakhs in two separate cases Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More