सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना नहीं – सुमित हृदयेश  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना नहीं है। हल्द्वानी में नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने पर तुला है। वहीं किसी विभागों में अस्थाई रुप से कार्यरत कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

यहां जारी एक बयान में कांग्रेस विधायक श्री ह्रदयेश ने कहा कि उपनल या अन्य किसी भी एजेंसी के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के साथ अब न्याय होना चाहिए। नियमितीकरण की मांग को साकार कर उन सभी को राहत देनी चाहिए। पिछली भाजपा की सरकार द्वारा उक्त कर्मचारियों से जो वादे किए थे वो वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा हर हाल में पूर्ण होने चाहिए। कहा कि कल सदन में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण को सुन कर भाजपा सरकार की आगामी नीतियों को जाना और उस मे उक्त कर्मचारियों को लेकर कोई भी जिक्र ना होना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए निराशाजनक है। सरकार से अनुरोध किया कि नियमतिकरण की प्रकिया अविलंब शुरू कर सभी कर्मचारियों को राहत दें अन्यथा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सभी कर्मचारियों की आवाज को मजबूती देगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर आजकल हल्द्वानी में अनावश्यक रूप से आम और खास हर किसी को परेशान किया जा रहा है। यह निंदनीय है। अतिक्रमण रोकना नगर निगम का मुख्य कार्य होता है। इसके बाद भी अतिक्रमण होना नगर निगम की असफल कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   


नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को संरक्षण देकर पहले तो अतिक्रमण करवाया जाता है फिर किसी दवाब में आकर उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए तोड़फोड़ करके उन लोगों को बेरोजगार किया जाता है जिन लोगों से पहले अवैध रूप से रुपये लेकर अवैध निर्माण करवाया होता है। नगर निगम द्वारा किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ इस प्रकार का कृत्य अमानवीय है। अतिक्रमण हटाने से पहले नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली को सुधारना चाहिए। अवैध संरक्षण से होने वाले अवैध निर्माणों को रोकना चाहिए तथा अतिक्रमण ढहाने से पहले सभी लोगो के रोजगार की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। कहा कि मेरी पूर्ण संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है और उन सभी के रोजी रोटी के लिए मैं हर संभव कार्य करूँगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More