एनडीए में सर्वाधिक कैडेट भेजने के लिए 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने देशभर में लहराया उत्कृष्टता का परचम

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
भवाली। उत्तराखंड के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एक बार फिर देशभर में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। स्कूल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)में सर्वाधिक कैडेट भेजने के लिए 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। तिलैया मेंआयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यह ट्रॉफी स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल को सौंपी। इस सम्मेलन में देशभर के 33 सैनिक स्कूलों हिस्सा लिया था।
 
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने शानदार प्रदर्शन और कैडेटों की उपलब्धियों के दम पर साबित कर दिया कि वह सैन्य शिक्षा, नेतृत्व विकास और अनुशासन के क्षेत्र में शीर्ष पर है। 1966 में स्थापित इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को एनडीए के लिए शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना रहा है। यह ट्रॉफी स्कूल के समर्पित शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेटों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। 
 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने कहा कि यह सम्मान कैडेटों की देश सेवा के लिए तैयारी और सैनिक स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका को एक बार फिर रेखांकित करता है। उन्होंने स्कूल की इस उपलब्धि को सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। यह सम्मान न केवल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। स्कूल के इस प्रदर्शन ने सैन्य शिक्षा के क्षेत्र में उसकी साख को और मजबूत किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: awarded with the Defense Minister Trophy for the 10th time awarded with the Defense Minister Trophy for the 10th time for sending the maximum number of cadets to NDA Bhawali news Sainik School Ghorakhal sending the maximum number of cadets to NDA uttarakhand news waved the flag of excellence across the country

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More