स्कूल संचालक स्कूल वाहन और अभिभावकों के वाहन के लिए पार्किंग तैयार करें अथवा कार्यवाही को रहें तैयार – सिटी मजिस्ट्रेट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में यातायात के सुचारू संचालन को जिला धिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को पुलिस एवं हल्द्वानी के स्कूल संचालकों के साथ सभा कर स्कूल संचालकों को 1 हफ्ते के भीतर स्कूल वाहन और अभिभावकों के वाहन के लिए पार्किंग तैयार करने एवं साथ ही सप्ताह के अंदर इसके बाबत जवाब भी देने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ 1 जुलाई से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

बताते चलें कि नैनीताल रोड पर स्कूल बस और अभिभावकों के वाहनों के कारण लग रहे जाम को डीएम वंदना ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को आदेशित किया था कि वह इन वाहनों हेतु स्कूलों में पार्किंग की व्यवस्था कराएं। इसी क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सीओ ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक, एआरटीओ और 12 स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि स्कूल के आगे खड़ी होने वाली स्कूल बसों, अभिभावकों के वाहनों के कारण नैनीताल रोड पर जाम लग रहा है। उन्होंने स्कूलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने से पूर्व अपने स्कूल के मैदान में पार्किंग की उचित व्यवस्था करेंगे। एक सप्ताह में स्कूल के अंदर पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर इसकी फोटोग्राफ भेजेंगे। कहा कि एक जुलाई से स्कूल के बाहर खड़े होने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बैठक में सीओ यातायात एसएस गर्व्याल, टीआई राकेश मेहरा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लतेश मोहन तिवारी, नैनी वैली पब्लिक स्कूल से रविंद्र शर्मा, काठगोदाम पब्लिक स्कूल से डीसी चंदोला, गुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से विजय कुमार जोशी, मोतीराम बाबूराम महाविद्यालय से एचएस भाकुनी, शिशु भारती विद्या मंदिर स्कूल से संजय कुमार, महात्मा गांधी इंटर कालेज से बीके बिष्ट, बीयरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से देवेश शाह, एवं सैंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से फादर जार्ज मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news School operators should prepare parking for school vehicles and parents' vehicles or be ready for action - City Magistrate Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More