शैमफोर्ड स्कूल में आयोजित हुआ साइंस आउटरीच कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में मंगलवार को हिमालयन ग्राम विकास समिति की ओर से सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन बेंगलुरु और उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से कक्षा 10 से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए साइंस आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ एस एस वल्दिया, सेवानिवृत्त उपनिदेशक इसरो अहमदाबाद, प्रो० राजकुमार पंत, एयरोस्पेस डिपार्टमेंट आई आई टी मुंबई, बी डी सुयाल आई एफ एस, बी एस कोरंगा, प्रो नरेंद्र कुमार सिंह आदि विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। सभी वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में किये अपने कार्यों को छात्रों के साथ साझा किया। 

यह भी पढ़ें 👉  08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 

इस दौरान प्रो० राजकुमार पंत ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की जटिल तकनीकियों को प्रभावी ढंग से बच्चों को समझाया। डॉ एस एस वल्दिया ने ब्रॉडकास्टिंग और सैटेलाइट सिस्टम की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाया और वैज्ञानिकों द्वारा भविष्य के लिए की जा रही परिकल्पनाओं को भी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। बी डी सुयाल ने पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग आदि ज्वलंत मुद्दों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। बी एस कोरंगा एवं प्रो नरेंद्र कुमार सिंह ने गणित और भौतिकी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुप्रयोगों को आसानी से छात्रों को समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं गणित के लिखित सिद्धांतों को समझते हुए उसके प्रयोगात्मक अनुप्रयोगों के प्रति रुचि पैदा करना था। अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से छात्र छात्रों में निश्चित ही वैज्ञानिक सोच का विकास होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, अससिस्टेंट प्रोफेसर नीरज बिष्ट जी बी पंत यूनिवर्सिटी, प्रदीप सुयाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष हिमालयन ग्राम विकास संस्थान आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Science outreach program Science outreach program organized in Shamford School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More