खाने में पूड़ी- सब्जी की डिमांड पर बंदी एवं सुरक्षा कर्मियों में हुई हाथापाई 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां उप कारागार में पूड़ी सब्जी के चक्कर में हाथापाई हो गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बंदी ने खाने के लिए पूड़ी सब्जी की डिमांड की जिसे जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने मना कर दिया। इस पर बंदी भड़क गया, फिर जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी के ऊपर हाथ उठा दिया, ऐसे में बंदी भी भड़क गया और उसने जेल के सुरक्षा कर्मचारी के ऊपर हाथ छोड़ दिया और दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। आनन-फानन में जेल के अन्य सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे और दोनों का बीच-बचाव किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट जो की 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है। उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है, ऐसे में उसने जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की। जिस पर मजबूरन जेल के सुरक्षाकर्मी को बंदगी ऊपर हाथ छोड़ना पड़ा। फिलहाल मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Scramble between prisoners and security personnel on the demand of puri-vegetables in food Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा : पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां एक होटल में  किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद पहुंचा हाईकोर्ट : दोनों पक्षों की दलीलें सुन फैसला सुरक्षित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार (आज) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामले में अहम सुनवाई हुई। गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More