सचिवालय संघ ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया आह्वान, कर्मचारियों को काम न करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  सचिवालय संघ के आह्वान पर अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू, काम छोड़ दफ्तरों से बाहर आये सभी कर्मचारी
उत्तराखंड सचिवालय संघ के आह्वान पर मंगलवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू हो गई। सभी कर्मचारी अपना कामकाज छोड़कर दफ्तरों से बाहर आ गए। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि वाहन चालक और रक्षा संवर्ग भी हड़ताल में शामिल होगा। किसी भी सचिव के साथ कर्मचारियों को काम न करने के निर्देश दिए गए हैं।


विभिन्न मांगों को लेकर कैबिनेट की बैठक में कोई फैसला नहीं होने पर संघ ने मंगलवार से हड़ताल का एलान कर दिया। वहीं कैबिनेट बैठक से पहले सोमवार को दिन में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम से गदगद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार की ओर से लिए जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी भी सचिवालय की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लंबित प्रकरणों का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिवालय कार्मिकों का भाई व साथी भी मानते हैं, क्योंकि उन्हें सचिवालय की प्रक्रियाओं को समझने में सचिवालय का भी बड़ा योगदान रहा है। सचिवालय संघ की विभिन्न मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सचिवालय संघ की विभिन्न समस्याओं का हल करने का रास्ता निकाला जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। 

यह भी पढ़ें 👉  पति से मिलने आई महिला के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म

वहींं शाम को जैसे ही कैबिनेट बैठक संपन्न हुई तो सचिवालय संघ आगबबूला हो गया। अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि हमें जो सम्मान करना था, वह पूरा हुआ। शायद सचिवालय संघ का सम्मान मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आया। उनके सक्षम अधिकारी सचिवालय संघ की मांगों को पूर्ण होने से रोके रहे हैं। शायद सचिवालय संघ का आंदोलन ऐसे अधिकारियों को याद नहीं आ रहा। अब सचिवालय संघ का असली रूप दिखाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]

Read More