निर्माण कार्यो के निरीक्षण को पहुंचे सचिव, समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिये अधिकारियों को निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, राज्य सम्पत्ति एवं प्रोटोकॉल, सचिव, विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार की प्रातः सर्किट हाउस, चौफुला चौराहा नहर कवरिंग, ठंडी सडक, सिंधी चौराहा पार्किंग, रामपुर रोड देवलचौड सड़क चौडीकरण का निरीक्षण किया। सर्किट काठगोदाम के निरीक्षण के दौरान सचिव सुमन ने अधिकारियों को हाईटैक लॉन, पेयजल टैंक एवं सर्किट हाउस के भवन का रंगरोगन कराने के साथ ही डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिये। 

इसके उपरान्त सचिव द्वारा चम्बल पुल से चौफुला तक 1300 मीटर लम्बी सडक मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान ईई लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सचिव ने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सिंधी चौराहे के पार्किंग के निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि इस प्रकार की छोटी-छोटी पार्किंग शहर में और बनाई जाए ताकि वाहनों के दबाव को कम किया जा सके। जिससे सड़कों पर लोगों द्वारा पार्किंग किये जाने वाले वाहन है इन छोटी-छोटी पार्किंग पर पार्क कर सके। वर्तमान में सिंधी चौराहे पार्किंग में 26 फोरव्हीलर वाहनोें हेतु पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ठंडी सडक नहर कवरिंग के निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि नहर में विभिन्न जगहों पर स्थान खुले है जिस पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि वर्षाकाल में अत्यधिक कूडा नहरों में आने से नहरें चोक हो जाती है इसके लिए नहरों पर जगह-जगह पर चैम्बर बनाये जाने हेतु स्थान छोडे गये है शीघ्र ही जाली लगा दी जाएगी जिससे सफाई का कार्य भी किया जा सके। 58 करोड़ की लागत से 21 किमी रामपुर रोड देवलचौड सड़क निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा शहरी क्षेत्रों में सड़क मार्गों पर एक छोर से दूसरे छोर तक सम्पूर्ण डामरीकरण किया जाए तथा फुटपाथ को आवागमन हेतु कम चौडाई का बनाया जाए ताकि भविष्य में इन फुटपाथों पर अतिक्रमण ना हो। उन्होंने कहा कि फुटपाथ चौडा होने से ठेले व वाहनों के द्वारा इन स्थानों पर अतिक्रमण हो जाता है इसलिए फुटपाथों की चौडाई कम की जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में मौके पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि यह कार्य लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान एवं विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है सभी विभाग के अधिकारी प्रतिदिन कार्याे की मॉनिटरिंग कर समन्वय बनाकर कार्य करें। अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कार्य हरहाल में समयावधि में पूर्ण होे।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, व्यवस्थाधिकारी सर्किट हाउस त्रिलोक सिंह बाफिला व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave instructions to the officers to complete the work within time Haldwani news Secretary arrived to inspect the construction works Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More