निकाय चुनाव! कांग्रेस के 28 लोगो ने की जिला पर्यवेक्षक के समक्ष मेयर पद पर दावेदारी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस से निकाय चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लंबी लिस्ट सामने आने लगी है। नैनीताल जिले के कांग्रेस पर्यवेक्षक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद सिंह कुंजवाल और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस स्वराज आश्रम में बैठक आयोजित की गई। इसी बीच हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस से मेयर पद के दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की और अपना बायोडाटा जमा किया।

 

इस दौरान कांग्रेस के लोगों ने आरोप लगाया कि टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने का काम करते हैं। इस दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल और विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि दावेदारी करना सभी का अधिकार है। पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ता के साथ ही ईमानदार और साफ छवि वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस के 28 लोगों ने दावेदारी पेश की है, उन सभी दावेदारों की स्क्रूटनी कर उनके नाम प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे। टिकट किसको देनी है, इसका चयन पार्टी के हाईकमान करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, कांग्रेस के कार्यकर्ता तन, मन और धन के साथ उस प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस समय सत्ता विरोधी लहर चल रही है। लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और लोगों को कांग्रेस से उम्मीदें हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती के साथ लड़ने जा रही है और निश्चित ही सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: by 28 Congressmen Claim for the post of Mayor congress news District Supervisor Haldwani news Municipal elections! 28 people of Congress stake claim for the post of Mayor in front of the District Supervisor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More