लोक निर्माण विभाग द्वारा तल्लीताल चौराहे से गांधी जी की मूर्ति हटाये जाने की कार्यवाही में कांग्रेसियों ने विरोध किया तेज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

नैनीताल। यहां तल्लीताल चौराहे से गांधी जी की मूर्ति हटाने के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध तेज कर दिया है। गुस्साएं कांग्रेसी नेताओं ने लोनिवि की ओर से गांधी मूर्ति के समीप किए जा रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया। दूसरी ओर अब कांग्रेसियों ने चौराहे में हुए निर्माण कार्य को भी तोडऩे की चेतावनी दे दी है। 

 
बताते चलें कि नैनीताल के तल्लीताल डांठ चौराहे पर हो रहा चौड़ीकरण का कार्य शुरुआत से ही विवाद में रहा है। लोनिवि की ओर से चौराहे में चौड़ीकरण कर निर्माण कार्य कर दिया है, वहीं अब विभाग की ओर से नैनी झील की ओर गांधी की मूर्ति के समीप दीवार लगाई जा रही है। दीवार गांधी मूर्ति तक पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया जिसके बाद उन्होंने गांधी की मूर्ति के समीप हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। निर्माण ध्वस्त करने के दौरान भीड़ जमा होने पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने कांग्रेसियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस की भी नहीं सुनी और गांधी मूर्ति के समीप लगाई गई लगभग 20 मीटर की दीवार तोड़ दी। इस दौरान मुन्नी तिवारी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर गांधी की मूर्ति को वहां से नहीं हटने देंगी। कहा कि वह रविवार को चौराहे के बीच में हुए निर्माण कार्य को भी तोड़ देंगे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सरस्वती खेतवाल समेत कमला कुंजवाल, राजीव लोचन साह व कैलाश जोशी आदि भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action taken to remove Gandhiji's statue from Tallital intersection Congressmen protested sharply Congressmen sharply protested against the action taken by the Public Works Department to remove Gandhiji's statue from Tallital intersection nainital news Public Works Department uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More