देहरादून। भाजपा ने मजबूत आधार बूथ समिति गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 से 20 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में 11 लोगों की बूथ समिति गठित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष समेत महिला, युवा, एससी एसटी आदि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
पार्टी मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया पार्टी के सर्वश्रेष्ठ संगठन इकाई के गठन की यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण गतिविधि है। क्योंकि पार्टी की गतिविधियां हो, सामाजिक सक्रियता हो या चुनावी कार्यक्रम हो, प्रत्येक क्षेत्र में बूथ संगठन, जनता में पार्टी की पहचान एवं योगदान का परिचायक होता है और मजबूत आधार देने का भी काम करता है। पार्टी नेतृत्व के निदेशानुसार 10 नवम्बर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 20 नवंबर तक बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। इस बूथ की टोली में अध्यक्ष और 10 सदस्यों का चयन किया जाना है। वहीं पन्ना प्रमुखों को भी नियुक्त किया जाएगा। इस बूथ समिति के 11 सदस्यों में से कम से कम 3 महिलाएं होनी जरूरी हैं। साथ ही सामाजिक संरचना के आधार पर उचित सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। समिति की रचना मे एक एक सदस्य बूथ अध्यक्ष, सचिव, बी.एल.ए. 2, “मन की बात” कार्यक्रम प्रमुख, व्हाट्सएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी (ओबीसी, एससी, एसटी व अल्पसंख्यक) प्रमुख, प्रभावी मतदाता (की वोटर्स) प्रमुख और एक को 6 कार्यक्रमों का प्रमुख के रूप में चयन किया जाएगा।
इससे पूर्व मण्डल संगठन पर्व सहयोगी को बूथ समिति के गठन हेतु प्रत्येक शक्ति केन्द्र के लिए बाहर से एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को ‘शक्तिकेन्द्र संगठन पर्व सहयोगी” के रूप में नियुक्त किया गया है। जो पूरी प्रक्रिया में शक्तिकेन्द्र संयोजक के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पार्टी के सभी जनपद कार्यालयों में सक्रिय सदस्यों की पहली सूची 5 नवंबर को सार्वजनिक कर दी गई है। वहीं जिला इकाई बूथवार प्राथमिक सदस्य सूची और वर्तमान बूथ समिति व पन्ना प्रमुख सूची “शक्तिकेन्द्र संगठन पर्व सहयोगी” को पहुंचा दी गई। जो सभी बूथों पर वर्तमान समिति की बैठक बुलाकर नवीन समिति के गठन के कार्यक्रम तय कर रही है । बूथ समिति गठन के लिए बूथ के सभी प्राथमिक सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना हैं। बूथ समिति का गठन सर्वसम्मति अथवा नामांकन ‘फार्म सी’ द्वारा चुनाव के माध्यम से हो सकता है। चयन उपरांत, बूथ समिति को प्रदेश द्वारा दिए गए बूथ रजिस्टर एवं मण्डल को दिए जाने वाले प्रारूप में अंकित कर एक प्रति जिला एवं प्रदेश नेतृत्व को भी भेजनी होगी। इसी क्रम में 16 नंवबर से जिलों में सरल पोर्टल पर डाटा एंट्री की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। 10 से 20 नवंबर के मध्य भाजपा संगठन का आधार, बूथ समितियों के अस्तित्व में सामने आ जाएगा । जिसपर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का संगठन आकार लेगा ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]