जंगल में बकरियां और गाय चराने गए दो भाइयों पर ततैयों के हमले से एक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
टिहरी। यहां जौनपुर ब्लॉक के रियाट गांव में ततैयों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके भाई को मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
जौनपुर क्षेत्र में करीब सवा माह पहले भी ततैयों केकाटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। रियाट गांव के जबर सिंह ने बताया है कि उसका बड़ा भाई सुरजन सिंह, भाभी भामू देवी और भाई राय सिंह गांव से दूर जंगल में बकरियां और गाय चराने गए थे। भाभी ने फोन कर सूचना दी कि उनके ऊपर ततैयों ने हमला कर दिया है। उसका पति और देवर बेहोश हो गए हैं। सूचना पर वह ग्रामीणों के साथ जंगल में घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि वहां बेहोश पड़े सुरजन और राय सिंह को ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से मसूरी अस्पताल ले जाने के लिए निकले। करीब डेढ़ घंटे बाद वहअस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने सुरजन सिंह(67) को मृत घोषित कर दिया। जबकि राय सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल राय सिंह ने बताया कि भाई सुरजन पर ततैयों ने जैसे ही हमला किया तो वह और उनकी भाभी झाड़ियों में छिप गए थे। हालांकि उस पर भी ततैयों ने हमला किया था, लेकिन भाभी पूरी तरह सुरक्षित थीं।
 
ज्ञात हो कि जौनपुर ब्लाक के ग्राम तुनेटा में भी इससे पहले 29 सितंबर 2024 को ततैयों के हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इस घटना के बावत पुलिस उप निरीक्षक आनंद सिंह रावत नेबताया कि रियाट गांव के जंगल में ततैयों के हमले में दो घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पंहुचते ही घायलों को निजी वाहन से मसूरी अस्पताल ले गए थे। मसूरी के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक के रियाट गांव में ततैयों के हमले में एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर एक लाख रुपये की आर्थिक मदद शीघ्र दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मुआवजा दियाजाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: one died due to wasp attack One died due to wasp attack on two brothers who had gone to graze goats and cows in the forest tehri news Two brothers who had gone to graze goats and cows in the forest uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More