महिला कमेटी संचालिका पर पचास से अधिक लोगों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम हड़पने का आरोप

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुड़की। यहां महिला कमेटी संचालिका ने पचास से अधिक लोगों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रकम हड़प ली। लिखित तहरीर पर पुलिस महिला कमेटी संचालिका को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। कमेटी में दिए पैसों का प्रूफ भी पुलिस ने पीड़ितों से मांगा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक अब आरोपी महिला कमेटी संचालिका की धोखाधड़ी जगजाहिर होने पर वो क्षेत्र से फरार होने की फिराक में भी है।
 
 
रुड़की कोतवाली को शिवाजी कॉलोनी ढंडेरा निवासी महिलाओं ने शनिवार को लिखित तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र में एक महिला कमेटी संचालिका रहती है,जिसके दो बेटे शहर से बाहर हैं। जबकि वह खुद भी एक रिटायर सैन्यकर्मी की पत्नी है। वह काफी समय से क्षेत्र में कमेटी का काम कर रही है। जिस पर भरोसा करने के बाद उन्होंने लाखों रुपये कमेटी में लगा दिए थे और अब ये रकम करीब डेढ़ करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है।आरोप है कि अब महिला कमेटी संचालिका ने डेढ़ साल से रकम वापस लौटने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कमेटी की रकम वापस नहीं की गई है। आरोप है कि अब विरोध करने पर महिला कमेटी संचालिका उन्हें डरा धमका रही है। शनिवार को काफी महिलाएं क्षेत्र वासियों के साथ कोतवाली पहुंची और लिखित शिकायत पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। कमेटी की रकम हड़पे जाने से कई लोग परेशान हैं। इसे लेकर मीना जसवाल, सुमन रावत, शांति राणा, बच्चे सिंह, उमराव सिंह पटवाल, जगदीश सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, बच्चन सिंह पटवाल और पवन सिंह रावत आदि ने इस मामले में शिकायत की है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला दारोगा को लिखित तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जिन पीड़ितों से कमेटी संचालिका ने पैसे लिए हैं उनसे भी कुछ सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: about Rs 1.5 crore Mahila committee director accused of embezzling money from more than fifty people Mahila committee director accused of embezzling money worth about Rs 1.5 crore from more than fifty people Roorkee News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More