सेल्फी बनी मौत का कारण! ट्रेन से कटकर छात्र की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

यह भी पढ़ें 👉  "दावो की खुली पोल - ब्यवस्थाएं गोल" केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनिल सैनी का बेटा अंकुश सैनी (15) शुक्रवार को दोपहर गांव के पास ही शाहपुर रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर दोस्तों के साथ गया था। इस बीच वह दोस्तों के साथ लाइन पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि अंकुश के मां-बाप मजदूरी करते हैं और उसकी एक बहन है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rurki news Selfie became the cause of death student died after being hit by a train Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More
उत्तराखण्ड

सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि […]

Read More