हाई पावर टावर में चढ़ी अर्ध विक्षिप्त महिला, बमुश्किल रस्सी के सहारे उतारा नीचे  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां सोमवार की सुबह एक अर्ध विक्षिप्त महिला विद्युत विभाग के हाई पावर टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उक्त महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि उक्त टावर में घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी। जिससे महिला की जान बच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः लगभग 4:45 बजे एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर एक स्थित ग्रीन पार्क में लगे विशाल हाई पावर विद्युत टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। उक्त महिला को टावर में चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने आनन-फानन में 112 सेवा को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया। लेकिन वह उतरने को कतई तैयार नहीं थी। जिसके बाद कुछ युवाओं को टावर में चढ़ाया गया। जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले तम्बाकू की मांग की फिर तम्बाकू खाने के बाद उसने बिस्किट मांगा। बिस्किट खाने के दौरान महिला ने टावर में चढ़े अन्य युवकों को भी बिस्किट खिलाया तथा नीचे उतरने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोग भी टावर में ही बैठे रहे और दोपहर के बाद साथ ही नीचे उतरेंगे। बमुश्किल महिला को समझाया गया तथा एक रस्सी मंगाकर रस्सी के सहारे महिला को प्रातः 7:30 बजे नीचे उतरा गया। तब जाकर पुलिस प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन ने कई आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: comes down with the help of rope lalkuan news Semi-insane woman climbs high power tower Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस चौकी से पूछताछ के बाद घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      काशीपुर। पूछताछ के लिए चौकी में बैठाए गए एक युवक की छोड़े जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। इंस्पेक्टर ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम ख़राब होने के चलते नैनीताल से देहरादून लौट रही मुख्य सचिव के हेलीकाप्टर की रामनगर महाविद्यालय मैदान में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शनिवार को नैनीताल के दौरे पर आयी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार वह वापस देहरादून जा रही थी, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को रामनगर महाविद्यालय मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।    […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंची मुख्य सचिव उत्तराखंड, जिले में हो रहे विकास कार्यों की ली विस्तृत जानकारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। शनिवार (आज) एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंची मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूडी ने यहां उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में जिला प्रशासन के अधिकारियों से जिले में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग व्यक्ति को […]

Read More