दंगा भड़काने की साजिश में हाईकोर्ट नैनीताल ने भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रामनगर भाजपा नेता के खिलाफ दंगा भड़काने की कथित साजिश मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला 23 अक्टूबर को नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के छोई में ड्राइवर नासिर की भीड़ द्वारा पिटाई से जुड़ा है।नासिर की पत्नी नूरजहां ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

अदालत में नूरजहां की ओर से अधिवक्ता मृणाल कंवर ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता मदन जोशी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और लाइव वीडियो साझा करके अपने कृत्य को सही ठहराया है और धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया है। इस पर हाईकोर्ट ने रामनगर पुलिस को आदेश दिया कि मदन जोशी और उनके समर्थक किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट न करें और पहले से की गई विवादित पोस्ट को फेसबुक से हटवाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

पुलिस की जांच में पता चला कि छोई में वाहन से ले जाया जा रहा मांस भैंस का था, जिसके लिए बरेली के आपूर्तिकर्ता द्वारा जारी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

हाईकोर्ट ने पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट के तहसीन पूनावाला बनाम भारत सरकार मामले में भीड़ हिंसा पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कार्रवाई करे। अदालत ने नैनीताल पुलिस से कहा कि वह सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: alleged conspiracy to incite riots In the alleged conspiracy to incite riots nainital news the High Court of Nainital directed the police the High Court of Nainital directed the police to take strict action against the BJP leader uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दंगा भड़काने की कथित साजिश नैनीताल न्यूज भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश म हाईकोर्ट नैनीताल ने पुलिस को दिए निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More