नैनीताल पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करने के साथ ही नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पहला मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने एक बुजुर्ग से मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरी ओर लालकुआं पुलिस ने 70 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को धर दबोचा।

 

वादी भगवान सिंह नगदली निवासी निशांत विहार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि जब वह मटर गली स्थित अपने प्रतिष्ठान से घर लौट रहे थे, तभी आनंद बाग DIG कैंप रोड के पास दो युवकों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर उनसे मोबाइल फोन और ₹5000 लूट लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को योगा पार्क के निकट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वादी का मोबाइल फोन व ₹2100 की नकदी बरामद की। दोनों विधि विवादित किशोरों को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

एसएसपी नैनीताल ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें ताकि वे किसी आपराधिक गतिविधि में न फंसें।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

इसी क्रम में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा और एसओजी टीम ने गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान राजा शानू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा को 70 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद इंजेक्शनों में 33 Buprenorphine और 37 Avil इंजेक्शन शामिल हैं।अभियुक्त राजा शानू पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

नैनीताल पुलिस द्वारा की गई इन दो कार्रवाईयों से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन अपराध और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और जिले की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सक्रिय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news drug dealer arrested Haldwani news nainital news Nainital police robbery case solved uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नशे का सौदागर गिरफ्तार नैनीताल न्यूज नैनीताल पुलिस नैनीताल पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करने के साथ ही नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार Nainital police solved a robbery case and arrested a drug dealer लूट की वारदात का खुलासा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More