गुलदार के हमले से शौच को गए 54 वर्षीय ब्यक्ति की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पाली मल्ली में बुधवार को गुलदार ने एक व्यक्ति को मार डाला। व्यक्ति का शव गांव से 200 मीटर दूर मिला। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जौंदला के राजस्व गांव पाली मल्ली निवासी 54 वर्षीय मनबर सिंह बिष्ट सुबह करीब पांच बजे शौच को जा रहे थे। इसी बीच वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीट कर घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में ले गया। सुबह मनबर के घर में नहीं दिखने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी उन्हें ढूंढने में जुट गए। इस दौरान रास्ते में खून के निशान, कपड़े और जूते मिलने से ग्रामीण सकते में आ गए। ग्रामीणों को एक खेत से मनबर का शव मिला जो बुरी तरह क्षत-विक्षत था। गुलदार के वार से मनबर का एक पैर भी शरीर से अलग हो गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से पूरा परिवार सदमे में है जबकि गांव में गुलदार की आमद से डर का माहौल है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर माैका मुआयना किया। डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि गुलदार को चिह्नित करते हुए उसे पकड़ने को पिंजरा लगा दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a 54-year-old man who went to defecate A 54-year-old man who went to defecate died after being attacked by a leopard died after being attacked by a leopard human-animal conflict leopard attack rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गुलदार का हमला गुलदार के हमले से मौत मानव जीव संघर्ष रुद्रप्रयाग न्यूज शौच को गया 54 वर्षीय ब्यक्ति

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More