इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में खादी महोत्सव पर आयोजित हुई संगोष्ठी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनसीसी 78 यूके बटालियन और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार (आज) दिनांक 1 से 31 अक्टूबर 2023 तक मनाए जाने वाले खादी महोत्सव पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

संगोष्टी  की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि देश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के उपलक्ष्य में ये महोत्सव चलाया जा रहा है। हमारे  प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मंत्र खादी फ़ौर नेशन- खादी फ़ौर फैशन के परिणामस्वरुप वर्तमान में खादी को एक फैशन सिंबल के रूप में देखा जाता है। युवाओं को खादी और वोकल फ़ॉर लोकल के प्रति संवेदनशील होना चाहिए साथ ही हमें स्थानीय उत्पादों के प्रति गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक सचिव एवं मुख्य वक्ता के रूप में गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ विद्या कुमारी ने कहा कि खादी महोत्सव वोकल फ़ॉर लोकल पहल और आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करने हेतु समर्पित है। बेरोजगार ग्रामीण आबादी को रोजगार के अवसर प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के साधन के रूप में खादी की अवधारणा विकसित की गई। खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग, हथकरघा, हस्तशिल्प वन डिस्ट्रिक्ट  वन प्रोडक्ट उत्पादों और स्थानीय स्तर पर उत्पादित विभिन्न पारंपरिक और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है तथा बुनकरों और कुटीर उद्योग में लगे श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है। कार्यक्रम संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ रेखा जोशी ने बताया कि खादी महोत्सव अभियान द्वारा युवाओं को हमारी अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और महिला सशक्तिकरण के लाभों के बारे में जागरूक करना है। जनता और युवाओं को खादी और स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ गीता पंत ने किया। इस अवसर पर प्रो ए के श्रीवास्तव, डॉ रितुराज पन्त, डॉ हिमानी,  डॉ ललिता जोशी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Seminar on Khadi Mahotsav organized at Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More