स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता को सामाजिक संगठनों के सहयोग से 15 अप्रैल को आयोजित होगी सेमिनार

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर  को लेकर एक शिक्षाप्रद सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। 15 अप्रैल 2022 को होने वाले इस कार्यक्रम में केवल महिलाये ही भाग ले सकेंगी।


ओपेल उम्मीद फ़ांउडेशन, टीम थालसेवा (लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन)एवं पंजाबी वूमेन क्लब द्वारा आयोजित इस सेमिनार का उद्देश्य युवतियों और महिलाओं में स्तन कैंसर के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जाना है। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन की सचिव स्वाति कपूर ने बताया कि हल्द्वानी में पहली बार इस तरह का ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंसर का अब इलाज हो रहा है, इस लिए महिलाओं को सचेत और सावधानी बरतनी जरूरी है। ओपल उम्मीद फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से इस कार्यक्रम में जाने माने कैंसर विशेषज्ञ डॉ.कनिका सूद शर्मा, डॉ.निरंजन नायक और हल्द्वानी के डॉ.के.सी. पांण्डे के साथ वो महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी जो कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़ कर फिर से सामाजिक जीवन मे लौट कर आई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 


पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष नीलिमा सडाना ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से स्तन कैंसर के  लक्षणों को पहचान कर इसकी प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार करने के लिए दृढ़संकल्प होकर स्तन कैंसर जैसे कलंक से देश को मुक्त करने के लिए इस अभियान में हम महिलाये ये कार्यक्रम करने जा रही है। ये कार्यक्रम 15 अप्रैल को 3 बजे एफटीआई सभागार रामपुर रोड में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाई कोर्ट की बेंच सेकेट्री प्रीति बाजपेयी होगी। इसमे सुजाता नृत्यालय द्वारा कैंसर के प्रति जागरूक करने वाला एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More