वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (रजि) ने धूमधाम से मनाया 27वां स्थापना दिवस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (रजि) ने आज अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। रोडवेज स्टेशन के समीप नगर निगम के पुस्तकालय भवन में स्थित समिति के कार्यालय में मुख्य अतिथि गौरी शंकर चड्डा, विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल गुप्ता एवं समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत इंजिनियर भुवन भाष्कर पाण्डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत इंजिनियर भुवन भाष्कर पाण्डे एवं संचालन सदस्य आर एस ऐरी द्वारा किया गया।

 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवं माल्यार्पण पहना कर स्वागत करने के साथ ही सक्रिय सदस्यों उद्योग ब्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कर्नल बी डी काण्डपाल, शंकर दत्त तिवारी, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह निगलटियां, एन बी गुणवंत, सरदार गुरवचन सिंह एवं समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत इंजिनियर भुवन भाष्कर पाण्डे ने सम्बोधित करते हुए शहर एवं स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों पर उपस्थित लोगो का ध्यानाकर्षण किया। वहीं विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल गुप्ता ने शृंगार रस पर काब्य पाठ कर उपस्थित जन को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया तो गौरा महेश सेवा समिति की महिलाओं (मोहिनी पाण्डे, मनोरमा जोशी, हेमा पाण्डे, दीपा मिश्रा, सुनीता पाण्डे, पुष्पा पाठक, विमला परगाई एवं नीमा पाण्डे) ने भजन एवं नृत्य से समां बाध दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत समिति समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा समिति के पूर्व अध्यक्ष आर सी मठपाल के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सेवानिवृत इंजिनियर भुवन भाष्कर पाण्डे, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह निगलटियां, भगवती बिष्ट, संरक्षक दयाकिशन बल्यूटिया, उप सचिव दयाकृष्ण पंत, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह जंतवाल, आय ब्यय निरीक्षक विष्णु सिंह रावत, कार्यालय सचिव दिनेश चन्द्र पंतोला, आनंद सिंह भाकुनी, सदस्य आर एस ऐरी, श्रीकांत खंडेलवाल, हीरा सिंह बोरा, सरोजनी तिवारी, शंकर दत्त तिवारी, जगदीश चन्द्र डालाकोटी, हरीश चन्द्र जोशी, आनंद सिंह ठठोला, गोपाल जोशी, नवीन वर्मा, एन बी गुणवंत, अर्जुन भण्डारी, मदन मोहन भण्डारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Senior Citizens Jan Kalyan Samiti (Raji) celebrated its 27th Foundation Day with much fanfare Senior Citizens Jan Kalyan Samiti (Raji) celebrated its 27th Foundation Day with pomp uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More