भूमिधरी अधिकारों को लेकर बाजपुर के बीस गांवों के किसानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

बाजपुर। ऊधमसिंहनगर के बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर बाजपुर तहसील परिसर में शुरु किया गया क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आन्दोलन के 45वें दिन बीत जाने के बावजूद शासन स्तर से कोई प्रतिक्रिया नही आने से आन्दोलनकारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्रमिक अनशन के दूसरे दिन पांच आंदोलनकारी अंशन पर बैठे।

बीस गांव के पचास हजार लोगों की 5838 एकड़ भूमि के छीन लिये गये भूमिधरी अधिकारों को वापस दिलाये जाने की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से आन्दोलन कर रहे आन्दोलनकारियों को आज भी निराशा हाथ लगी। शासन स्तर से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने आन्दोलनकारियों को उन के समस्त भूमिधरी अधिकार वापिस दिलाये जाने को लेकर शासन स्तर से की जा रही कार्यवाही की कोई जानकारी नही दी। इधर अपनी मांगो पर चुप्पी साधे बैठी सरकार को जगाने के लिये शुरु किये गये क्रमिक अनशन के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, बाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, अमरनाथ शर्मा, जसबीर सिंह भुल्लर व शेर सिंह ने क्रमिक अंशन की कमान सम्भाली। प्रातः आठ बजे भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा द्वारा आंदोलनकरियों को माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया गया व सांय आंदोलन के आयोजक राजनीत सिंह सोनू व किसान नेता कुलबीर सिंह द्वारा जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। आज भी आंदोलन स्थल पर व्यापक गहमा गहमी बनी रही। आज कारगिल शहीद अंग्रेज सिंह की माता बलविंदर कौर अपना समर्थन व्यक्त करने पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार को समझना चाहिए की पांच दशक से भी अधिक समय से प्राप्त भूमिधरी अधिकारों को इस तरह तानाशाही तरीके से नहीं छीना जा सकता। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर व्यापारी किसी भी कीमत पर अपने अधिकारों को लेकर रहेंगे। आन्दोलन स्थल कर्म सिंह पडडा, राजेश सिंघल, कुलबीर सिंह, बिजेंदर डोगरा, जसमीत भुल्लर, विक्रम सिंह लड्डू, गुरपाल सिंह, दर्शन लाल गोयल, श्यामलाल गोयल, अशोक गोयल आदि किसान मजदूर व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes Serial fast of farmers of twenty villages of Bajpur regarding landholding rights continues for the second day US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More