शैमफोर्ड स्कूल के छात्र अक्षत गिरी का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के छात्र अक्षत गिरी का 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को देहरादून के झाझरा में आयोजित 31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड के 13 जिलों से आये 130 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध प्रस्तुत किये उनमें से 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। राष्ट्रीय स्तर में नैनीताल जनपद से अक्षत का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान काँग्रेस हेतु किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

नैनीताल जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षत ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। 31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस के शुभारंभ के अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए नई तकनीकी, नवाचार और प्रोद्योगिकी के बेहतर उपयोग करने तथा हर बच्चे में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया। ग्रुप लीडर अक्षत गिरी ने अकादमिक निदेशक अंजू भटृ के मार्गदर्शन में वर्तमान में उगायी जा रही फसलों में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा रोगों पर सर्वेक्षण किया था और तीन महीनों तक इस पर शोध किया। शोध प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा उनके समाधानों पर चर्चा की। उन्होंने इस हेतु उनके और मार्गदर्शन टीम द्वारा बनाई गयी मोबाईल एप्लिकेशन की जानकारी साझा की तथा बताया किस प्रकार से किसान एप के जरिए फसलों को उगाने में आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधानों की वीडियोज़ के माध्यम से जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकते है और सुरक्षित पोषक गुणवत्तायुक्त खाद्य पैदावार कर सकते हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन हेतु अक्षत को विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स एवं मेंटोर अंजू भट्ट तथा प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford School news Shamford School student Akshat Giri selected at national level in National Children's Science Congress Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More