आग से दुकानें हुई खाख, दुकानदारों ने साजिशन आग लगाने की जताई आशंका  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने तीन दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया।पीड़ित दुकानदारों ने साजिश के तहत दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। दुकानदारों ने कहा कि पहले भी कई बार दुकानों में आग लग चुकी है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस टीम ने रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच की जा रही है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने से पहले दुकानदार चाचा भतीजे में जबरदस्त बहस हुई थी। भतीजे ने सभी दुकानों में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद अचानक रात में दुकानों में आग लग गई। मामले में फिलहाल पुलिस के शक की सुई भतीजे पर ही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More