स्त्रियों के उल्लास का त्योहार सिंजारा आज, हरियाली तीज कल

ख़बर शेयर करें -


प्रस्तुति – नवीन चन्द्र पोखरियाल खबर सच है संवाददाता

आज यानी 10 अगस्त को राजस्थान सहित देश के अनेक भागों में सिंजारा और 11 अगस्त को हरियाली तीज उत्सव मनाया जाएगा। तीज श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। यह मुख्य रूप से स्त्रियों के उल्लास का त्योहार है। इस समय तक बारिश का आगमन हो चुका होता है और धरती पर चारों ही तरफ हरियाली की चादर बिछ जाती है। ऐसे में स्त्रियों के समूह गीत गाकर झूला झूलते हैं। हरियाली के वातावरण में चारों तरफ उत्सव का वातावरण रहता है जिसे हरियाली तीज कहा जाता है। हरियाली तीज राजस्थान में विशेष रूप से मनाई जाती है।

हरियाली तीज पर मां पार्वती का पूजन परिवार में शांति और सुख लाता है। समस्त उत्तर-भारत में तीज पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। बुंदेलखंड के जालौन, झांसी, महोबा और ओरछा जैसे क्षेत्रों आदि क्षेत्रों में इसे हरियाली तीज के नाम से व्रतोत्सव के रूप में मानते हैं। तीज भारत के अनेक हिस्सों में मनाई जाती है परंतु राजस्थान की राजधानी जयपुर में इसका विशेष रंग देखने को मिलता है। तीज के आगमन को भीषण ग्रीष्म ऋतु के बाद पुनर्जीवन के रूप में देखा जाता है। तीज के दिन वर्षा का होना इसके उत्सवी रंग को और भी बढ़ा देता है। इस त्योहार पर लड़कियों को ससुराल से पीहर आने का न्योता भेजा जाता है।विवाह के पश्चात जब पहला सावन आता है तो लड़कियों को उसका उत्सव पीहर में मनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। नवविवाहिता लड़की को ससुराल से इस त्योहार पर सिंजारा भेजा जाता है। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा मनाया जाता है।

सिंजारा यानी इस दिन नवविवाहिता लड़की को ससुराल से वस्त्र, आभूषण, शृंगार का सामान, मेहंदी और मिठाई भेजी जाती है। स्त्रियां इन सभी वस्तुओं का उपयोग करके अपना श्रृंगार करती हैं। राजस्थान में जिन कन्याओं की सगाई हो गई होती है उन्हें अपने भावी सास-ससुर से तीज से एक दिन पहले ही भेंट मिलती हैं। इस भेंट को भी शिंझार या शृंगार कहते हैं। इसमें मेहंदी, लाख की चूडिय़ां, लहरिया नामक विशेष वेशभूषा और घेवर नामक मिष्ठान्न शामिल होता है। तीज के दिन सबसे प्रमुख कार्य होता है खुले स्थान पर बड़े-बड़े वृक्षों की शाखाओं पर झूला डालना। झूला महिलाओं को मुदित होने का मौका देता है। झूला झूलते हुए वे अपने तमाम दुखों को विस्मृत करती हैं और उल्लास से भर जाती हैं। मल्हार गाते हुए मेहंदी रचे हाथों से झूले की रस्सी पकडकर झूलना उन्हें खुश होने का मौका देता है।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

तीज पर स्त्रियां पति के दूर देश से लौट आने की कामना करती हैं। यह उनके लोकगीतों में भी मुखरित होता है। तीज पर तीन बातें त्यागने का विधान है जिनमें पति से छल-कपट, झूठ व दुव्र्यवहार और परनिंदा शामिल हैं।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: festival news

More Stories

Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
साझा मंच

शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाने में प्राध्यापक को अपनी वास्तविक भूमिका समझने की आवश्यकता – डॉ सुरेंद्र पडियार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        शिक्षको का छात्र राजनीति में हस्तछेप गंभीर चिंता का विषय   हमारी संस्कृति रही है गुरु को भगवान से अधिक पूज्य समझना, किसी भी देश की वास्तविक उन्नति उस देश के युवा निर्मित करते है परंतु युवाओं का बौद्धिक विकास, रचनात्मक विकास हो सके इसके लिए शिक्षा विराट […]

Read More
साझा मंच

कोरोना काल की चुनौतियाँ और आधुनिक युग की उम्मीदें 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          डॉ भारत पांडे (प्रवक्ता) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय     हल्द्वानी। कोरोना महामारी ने हमारे जीवन के हर पहलू को गहराई से प्रभावित किया है। जब 2020 में यह अभूतपूर्व संकट हमारे सामने आया, तब दुनिया थम सी गई थी। हर कोई अपने घरों में सिमट गया, और […]

Read More