क्रिकेट खेलते सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय में मंडी समिति के पास मैदान में क्रिकेट खेलते समय एक सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मूल रूप से ओडिशा का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
जानकारी के अनुसार गागड़ा पल्ली छतरपुर जिला गंजम ओडिशा हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर 45 वर्षीय प्रभाकर राव पुत्र कृष्ण चंद्र राव 16 वर्षों से सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। वह अपने साथियों के साथ मंडी समिति के सामने मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। करीब आठ ओवर बैटिंग करने के बाद प्यास लगने पर उन्होंने पानी पिया था। इसके बाद उनके सीने मेंअचानक दर्द उठने लगा और वह बेहोश हो गए। कंपनी के साथी उनको तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोली ने बताया कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि प्रभाकर को मृत घोषित करने के बाद उनके साथी शव का पोस्टमार्टम कराए बिना शव को एंबुलेस में रखकर ओडिशा ले जाने लगे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए वापस बुलाया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police sent for post-mortem rudrapur news SIDCUL worker died under suspicious circumstances while playing cricket udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More