हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में मंगलवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही बरात की एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे भनेड़ा से गुलशेर और अरशद और दो अन्य युवक बरात में कार से पाड़ली गुर्जर आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर कई पलटे खाकर डिवाइडर के पास जाकर रुकी। हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शादी समारोह में आए लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]