देहरादून। यहां थाना बसंत विहार क्षेत्र के जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एनक्लेव में एक रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों द्वारा सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और 75 वर्षीय घायल एके गर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार एके गर्ग अकेले रहते थे और उनकी बेटी नोएडा में रहती है। घटना शाम के समय हुई जब पड़ोसियों ने उनके घर से चिल्लाने की आवाजें सुनीं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]